दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल व्हाट्सएप से जुआ-सट्टा खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 23 हजार नकद जब्त




दुर्ग। मोबाइल व्हाट्सएप के जरिए जुआ-सट्टा खेलने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन और जुआ-सट्टा की नगद रकम 23 हजार रुपये बरामद की गई है। सभी आरोपियों को छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना भिलाई नगर क्षेत्र अंतर्गत सिविक सेंटर भिलाई में मुन्ना जूस कार्नर के पास कुछ लोग मोबाइल के माध्यम से जुआ-सट्टा खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल दबिश देकर नरेश देवांगन को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 3,000 रुपये नगद बरामद किए गए। वहीं चिण्टू कुमार के पास से एक मोबाइल फोन और 5,000 रुपये नगद जब्त किए गए। इस प्रकरण में कुल 8,000 रुपये नगद और 2 मोबाइल फोन जप्त कर दोनों आरोपियों को अपराध क्रमांक 41/2026 के तहत गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह दूसरे मामले में सेक्टर-06 सी मार्केट भिलाई में जुआ-सट्टा खिलाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से कृष्णा जी प्रसाद उर्फ गोलू, भीष्म कुमार देवांगन, दीपक कुमार, गिरधर रेड्डी और संजय सेनापति को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 5 मोबाइल फोन, 15,000 रुपये नगद और सट्टा नंबरों की कॉपी बरामद की गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 42/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपियों में
1 नरेश देवांगन (44 वर्ष), सेक्टर-06 भिलाई
2 चिण्टू कुमार (37 वर्ष), रिसाली, नेवई
3 कृष्णा जी प्रसाद उर्फ गोलू (56 वर्ष), सेक्टर-04 भिलाई
4 भीष्म कुमार देवांगन (48 वर्ष), सेक्टर-07 भिलाई
5 दीपक कुमार, शंकर नगर, दुर्ग
6 गिरधर रेड्डी, सेक्टर-10 भिलाई
7 संजय सेनापति, शांति नगर, सुपेला


दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन और मोबाइल माध्यम से जुआ-सट्टा खेलने या खिलाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *