दुर्ग रेलवे स्टेशन पर सघन सर्च ऑपरेशन: दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, सशक्त ऐप से नागरिकों को जोड़ा


दुर्ग |
दुर्ग पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन दुर्ग क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान के दौरान विभिन्न थानों में दर्ज मामलों से जुड़ी दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। साथ ही सशक्त ऐप के माध्यम से पार्किंग संचालकों और ऑटो रिक्शा चालकों को जागरूक कर पुलिसिंग में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की गई।
बताया गया कि एक दिन पूर्व सशक्त ऐप के पब्लिक मॉड्यूल को आम नागरिकों के लिए लॉन्च किया गया था। इसी क्रम में दुर्ग पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नागरिकों की सहभागिता के साथ सर्च ऑपरेशन चलाते हुए सशक्त ऐप डाउनलोड कराने और उसके उपयोग की जानकारी दी।
तलाशी अभियान के दौरान बरामद की गई दो मोटरसाइकिलों में से एक थाना दुर्ग क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल जिला मुंगेली के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी होना पाया गया। दोनों वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों को सूचना दी गई है।
सर्च ऑपरेशन के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद पार्किंग संचालकों और ऑटो चालकों को सशक्त एप्लिकेशन के उपयोग, चोरी के वाहनों की पहचान, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और पुलिस से त्वरित समन्वय की प्रक्रिया समझाई गई।
यह पूरी कार्रवाई दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। दुर्ग पुलिस द्वारा सशक्त एप्लिकेशन के माध्यम से आम नागरिकों को पुलिसिंग में सहभागी बनाकर अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
अभियान उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय के नेतृत्व में तथा छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से पूरा किया गया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाज और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से निःस्वार्थ भाव से वाहन खोज अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान थाना मोहननगर के आरक्षक प्रमोद निर्मलकर और कमलेश यादव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बरामद वाहनों का विवरण:


1 अपराध क्रमांक 0614/25
घटना दिनांक: 01.12.2025
रिपोर्ट दिनांक: 04.12.2025स्थान: स्टेशन रोड, इंदिरा मार्केट
वाहन: हीरो पैशन प्लस मोटरसाइकिल, क्रमांक CG07LD2588

2 अपराध क्रमांक 526/2022
घटना एवं रिपोर्ट दिनांक: 06.09.2022
थाना: सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली
वाहन: अपाचे मोटरसाइकिल, क्रमांक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *