85 लाख रुपए का गबन उजागर – ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक दुर्ग शाखा में संग्रह कर्मचारियों ने 240 ग्राहकों की लोन राशि हड़पी, 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग । आवेदक मोहित देशमुख, क्षेत्रीय प्रबंधक ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक शाखा दुर्ग ने थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बैंक द्वारा ग्राम चन्द्रखुरी निवासी हिरन बाई साहू सहित 240 ग्राहकों को लोन दिया गया था। ग्राहकों से लोन की किस्त के रूप में लगभग 85 लाख रुपए संग्रह किए गए, लेकिन वह राशि बैंक में जमा नहीं की गई।

ग्राहकों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने रकम जमा कर दी थी। जांच में सामने आया कि बैंक के संग्रह कर्मचारियों ने राशि को अपने निजी उपयोग में खर्च कर दिया। आरोपियों ने 24.05.2024 से 24.06.2025 के बीच कुल ₹84,98,940 का गबन किया।

मामले में थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 546/2025, धारा 420, 409, 120-बी भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

जांच में पता चला कि आरोपियों ने बैंक द्वारा दिए गए लोन की वसूली की राशि बैंक में जमा न कर धोखाधड़ी की।
विवेचना के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने रकम गबन करने की बात स्वीकार की है।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. टीकाराम पाटले (35 वर्ष) ग्राम लोरमी, जिला मुंगेली
  2. आकाश नायक (30 वर्ष) ग्राम बसना, जिला महासमुंद
  3. ओमप्रकाश कोसरे (21 वर्ष) बजरंग नगर, उरला
  4. आर्या गोस्वामी (25 वर्ष) दल्लीराजहरा, जिला बालोद
  5. रेशमा वर्मा (25 वर्ष) आदित्य नगर, दुर्ग
  6. अंकिता पासवान (22 वर्ष) ग्राम कोसा नगर, सुपेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *