ब्याज के पैसों की लेनदेन बनी हत्या की वजह,घटना के 3 घंटे के भीतर आरोपियों को लिया गया हिरासत में,कुल 10 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त सामग्री जप्त



दुर्ग । प्रार्थिया वी. रानी सोनी, उम्र 46 वर्ष, निवासी शीतला नगर, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति वेदुरवाडा संतोष आचारी सोना-चांदी एवं ब्याज पर रुपए देने का काम करता था। दादू सोनी को उसके पति ने कुछ रुपए दिए थे, जो वह काफी समय से वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था।

दिनांक 07.11.2025 को दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के बीच संतोष आचारी ने फोन कर बताया कि दादू सोनी से पैसे की मांग को लेकर विवाद हुआ है, और दादू सोनी का लड़का अपने साथियों को लेकर झगड़ा करने आया है। अगले दिन सुबह करीब 07:00 बजे अस्पताल से फोन आया कि संतोष आचारी की हत्या हो गई है।

रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 567/2025, धारा 103(1), 331(8), 111(2)(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

जांच के दौरान आरोपी दादू सोनी एवं अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि संतोष आचारी से पैसों की लेनदेन को लेकर पुराने विवाद के कारण यह घटना हुई। दिनांक 07.11.2025 को पुरानी बात को लेकर फिर से झगड़ा हुआ, जिस पर दादू सोनी के पुत्र तरुण सोनी ने अपने साथियों—अनिल यादव, मनीष सोनी, हीरा सोनी, अमन तिवारी, राहुल ढीमर, योगेश ठाकुर, श्यामू, धन्नू सेन, अर्पित शर्मा और वी. शिवा—को बुलाया।

सभी ने एक राय होकर हत्या की योजना बनाई और संतोष आचारी के घर पहुंचकर दरवाजा तोड़ दिया। आरोपियों ने डंडे, हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे संतोष आचारी अचेत हो गया और उसे मरा समझकर सभी आरोपी वहां से भाग गए।

विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई। सभी आरोपियों को दिनांक 08.11.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


गिरफ्तार आरोपी:

  1. चैत्रराम सोनी उर्फ दादू, ब्राम्हणपारा, दुर्ग
  2. मनीष सोनी, सदर बाजार, दुर्ग
  3. तरूण सोनी, सदर बाजार, दुर्ग
  4. शिवा सोनी, गौरीपारा, दुर्ग
  5. अनिल कुमार यादव, वार्ड नं. 5, दुर्ग
  6. हीरा सोनी, सदर बाजार, दुर्ग
  7. अमन उर्फ टिकेन्द्र तिवारी, वार्ड नं. 6, दुर्ग
  8. राहुल ढीमर, ढीमरपारा, दुर्ग
  9. घनश्याम ढीमर, दुर्ग
  10. योगेश ठाकुर, आपापुरा, दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *