
–
- अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले को पकड़ने में मिली सफलता।
- आरोपी से 37 पौव्वा देशी मसाला शराब कीमत 3700 रुपये एवं बिक्री रकम 500 रुपये किया गया जप्त।
मामला संक्षेप में
दुर्ग । दिनांक 03.10.2025 को मुखबिर की सूचना पर वैशाली नगर पुलिस ने शिवा सोनकर उर्फ शिवा निवासी कैम्प-1 प्रेमनगर को रामनगर मुक्तिधाम गेट नंबर-02 के पास से पकड़ा।
उसके कब्जे से एक प्लास्टिक थैला में 37 पौव्वा देशी मसाला शराब कीमत 3700 रुपये एवं बिक्री रकम 500 रुपये, कुल 4200 रुपये जब्त किया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध पाए जाने पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 327/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।