
दुर्ग । कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कपड़ा व्यापारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कटघोरा निवासी जुगल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर–कटघोरा मुख्य मार्ग पर जुगल क्लॉथ स्टोर नाम से दुकान संचालित करते थे।
जानकारी के मुताबिक, जुगल अग्रवाल मॉर्निंग वॉक के दौरान राधासागर तालाब के पास पहुंचे और हाथ–पैर धोते समय फिसलकर पानी में गिर गए। आसपास मौजूद बच्चों ने उन्हें बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।