धमधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर में घुसकर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग । दिनांक 23.08.2025 को ग्राम घोटवानी में विवाद की घटना सामने आई। थान बाई वर्मा के पति पंचू वर्मा का पड़ोसन से बंदर भगाने की बात पर विवाद हुआ। विवाद के बाद पंचू वर्मा ने अपने बेटे पप्पू वर्मा (निवासी रायपुर) को फोन कर बुलाया। पप्पू वर्मा दो गाड़ियों में अपने साथियों के साथ ग्राम घोटवानी पहुंचा और पीड़िता के घर में घुसकर गाली-गलौज की, महिलाओं के साथ मारपीट कर उनके कपड़े फाड़े तथा धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया।

पंचू वर्मा, थान बाई वर्मा, पप्पू वर्मा और उनके साथियों ने एक राय होकर पीड़िता के घर में हमला किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. पंचू वर्मा, निवासी ग्राम घोटवानी
  2. संगम मेश्राम, निवासी प्रेमनगर गुडियारी, रायपुर
  3. राकेश वर्मा, निवासी पंचरीकला थाना परपोडी, जिला बेमेतरा
  4. प्रभात चंदेल, निवासी पंचरीकला थाना परपोडी, जिला बेमेतरा

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 132/2025 धारा 296, 115(2), 76, 190, 191(2), 191(3), 331(2), 351(2), 118 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *