
जशपुर। पत्थलगांव के बगीचा थाना क्षेत्र के शासकीय उच्च. मा. विद्यालय बिमड़ा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल की महिला व्याख्याता और एक महिला कर्मचारी ने प्राचार्य पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ के दो मामले दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि प्राचार्य फोन पर अश्लील बातें करता था और स्कूल परिसर में भी छेड़छाड़ करता था। घटना सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। वहीं, इस मामले में DEO ने कहा है कि प्राचार्य के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।