
दुर्ग । प्रार्थी कृष्णा दास मानिकपुरी निवासी डबरा पारा भिलाई 3 ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अगस्त 2025 को रात 8 बजे के करीब नंदिनी रोड छावनी में घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और उसे लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर ले गया। रास्ते में उसका साथी भी मोटरसाइकिल में बैठ गया और सुनसान इलाके में ले जाकर प्रार्थी का चांदी का चैन, चांदी का ब्रेसलेट एवं पुरानी घड़ी (कीमत लगभग 5000 रुपये) झपटमारी कर ले गए। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जामुल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखबिर की सूचना, प्रार्थी के बताए हुलिए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी एस. अमन निवासी खुर्सीपार को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी एस. थामस के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया और झपटमारी किया गया मशरूका बरामद कराया। दोनों आरोपियों को 23 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि अजय सिंह, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, रूपनारायण बाजपेयी, तिरिथ बंजारे, चंदन सिंह और चन्द्रभान यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपराध क्रमांक – 709/2025
धारा – 304(2), 3(5) बीएनएस
जप्त – चांदी का चैन, चांदी का ब्रेसलेट, पुरानी घड़ी (कीमत लगभग 5000 रुपये)
गिरफ्तार आरोपी –
- एस. अमन, उम्र 20 वर्ष, निवासी जोन 01, सेक्टर 11, खुर्सीपार
- एस. थामस, उम्र 20 वर्ष, निवासी जोन 01, सेक्टर 11, खुर्सीपार