
दुर्ग । थाना छावनी अंतर्गत श्याम नगर भिलाई में सोनू राव की हत्या का खुलासा किया गया है। मृतक सोनू राव को आरोपी ने अपने घर के सामने धारदार चाकू से पेट में वार कर हत्या कर दी। प्रार्थी मीना राव पति बाबू राव उम्र 50 वर्ष निवासी श्याम नगर नहर पार कैंप 02 भिलाई की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 447/2025, धारा 103, 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना दिनांक 21 अगस्त 2025 को शाम करीब 7.30 बजे की है। सोनू राव और आरोपी सुधाकर महुरे तथा उसके पुत्र धना के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर सुधाकर महुरे ने अपने हाथ में रखे धारदार चाकू से सोनू राव के पेट में वार कर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में सुधाकर महुरे ने अपने पुत्र धना के साथ मिलकर हत्या को अंजाम देना स्वीकार किया।
मामले में दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी छावनी मनीष शर्मा, उपनिरीक्षक वरुण देवता, सहायक उपनिरीक्षक विनय कुमार रजक, उमेश गंगराले, आरक्षक नितिन सिंह और विकास सिंह की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
- सुधाकर महुरे
- धना, निवासी श्याम नगर कैंप 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग