स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी एवं झंडारोहण


भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त राजीव कुमार पांडेय द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई पहल की गई। भिलाई निगम के महापौर, निगम आयुक्त के मार्गदर्शन में सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वच्छता दीदियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर प्रभात फेरी सुपेला चौक से मुख्य कार्यालय झंडारोहण स्थल के लिए निकाली गई। पूरे प्रभात फेरी के दौरान तिरंगे झंडे की जय के साथ भारत माता की जय एवं वंदे मातरम की नारे की जयकारा गूंजती रही ।
यह दिवस हमें भारतीय होने के गौरव का विशेष स्मरण कराता है। पंद्रह अगस्त की तारीख, हमारी सामूहिक स्मृति में गहराई से अंकित है।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर नीरज पाल द्वारा नगर पालिक निगम भिलाई मुख्य कार्यालय परिसर में झंडारोहण किया गया । महापौर द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । कर्मचारियों को अपना दिए गए दायित्व को निभाने हेतु संबोधित किया गया । महापौर जी द्वारा आगामी 1 वर्ष हेतु मूल्यांकन पश्चात स्वछतम वार्ड को अपने महापौर निधि से विकास कार्य हेतु 10 लाख रुपए देने का घोषणा किया गया है। नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा द्वारा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं के साथ निष्ठा पूर्वक कार्य करने की बात कही गई । आयुक्त राजीव कुमार पांडेय द्वारा भारत के अतीत को याद दिलाते हुए भविष्य में सतर्क रहने हेतु बात कही गई।
कार्यक्रम के दौरान भिलाई स्वच्छता के क्षेत्र में देश में नंबर 1 आने के प्रयास में जुटा है, वर्ष 2024 के स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका निगम भिलाई में उत्कृष्ट कार्य करते हुए देश में सातवां स्थान प्राप्त किया है । जबकि प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा । ऐसे में स्वच्छता के प्रति आम लोगों से लेकर स्कूल, कॉलेज के बच्चों को जागरूक करने के लिए बड़ी पहल की है । सफाई में श्रेष्ठ काम करने पर श्रेष्ठ वार्ड का अवार्ड वार्ड के जनप्रतिनिधि को दिया गया । इसी प्रकार स्कूल और कॉलेज के बीच भी स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सभी विजेताओं को रिवाल्विंग ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया जो निगम क्षेत्र अंतर्गत निवासरत लोगों के लिए स्वच्छता के क्षेत्र में अनूठा है। रिवाल्विंग ट्रॉफी भिलाई शहर के श्रेष्ठ वार्ड, श्रेष्ठ स्कूल, श्रेष्ठ कॉलेज को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया। यह प्रतियोगिता प्रत्येक दो माह में आयोजित की जाएगी, रिवाल्विंग ट्रॉफी प्रत्येक दो माह में अलग-अलग विजेताओं को दिया जाएगा। ऐसे में यह ट्रॉफी प्रत्येक दो माह में एक से दूसरे विजेता के पास जाती रहेगी। इसी कड़ी में आज प्रथम चरण में स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय रैंक वाले स्वच्छ वार्ड स्कूल एवं कॉलेज के विजेताओं की घोषणा की गई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें रिवाल्विंग ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है । सबसे स्वच्छतम वार्ड में वैशाली नगर वार्ड 20 को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। नेहरू नगर वार्ड 17 को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। सेक्टर 8 वार्ड क्रमांक 68 को
तृतीय पुरस्कार दिया गया है।
स्वच्छ विद्यालयों में प्रथम स्थान शकुंतला विद्यालय को प्राप्त हुआ है। द्वितीय पुरस्कार भिलाई नायर समाज स्कूल को प्राप्त हुआ है। तृतीय पुरस्कार कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर को प्राप्त हुआ है । स्वच्छ महाविद्यालय में रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एमपी क्रिश्चियन कॉलेज को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। शंकराचार्य नर्सिंग महाविद्यालय आमदीनगर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इन सभी वार्ड, स्कूल एवं कॉलेज से निरंतर ऐसे ही उत्कृष्ट कार्य करने की अपेक्षा की गई है।
निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियो को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कार्यपालन अभियंता आर के राजपूत, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू, देवेंद्र कुमार वर्मा, रोहित बंजारे, चौधरी महानंद, टिकेश्वर, आशीष जॉन्सन, त्रिलोक चंद एवं मोर संगवारी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *