
सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही
- मोबाइल लूट करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
- पैदल चलने वालों से लूट कर बाइक से हो जाता था फरार
- आरोपी के विरुद्ध अन्य मामले भी दर्ज
- न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
दुर्ग । प्रार्थी मो0 शरवर दिनांक 13.08.2025 की शाम 07:15 बजे पेट्रोल लेने घड़ी चौक सुपेला से जा रहा था। इस दौरान परिचित का फोन आने पर वह कॉल रिसीव कर बात कर रहा था। तभी घटनास्थल पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपी राजेश उर्फ राजा अपने मोटरसाइकिल से आया और मोबाइल लूटकर फरार हो गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 13.08.2025 को आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 954/2025 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान दिनांक 14.08.2025 को आरोपी को घेराबंदी कर चन्द्रा-मौर्या टॉकीज के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से प्रार्थी का मोबाइल (1 विवो कंपनी) एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई। विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
नाम आरोपी: राजेश उर्फ राजा चक्रवर्ती, पता वार्ड नं. 09 गौतम नगर, सुपेला, जिला दुर्ग
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, उनि धनेश्वर साहु, प्र.आर. 1488 अमर सिंह, आर. सूर्यप्रताप सिंह, दुर्गेश राजपूत का विशेष योगदान रहा।