सेलून संचालक से शराब के पैसे की मांग पर चाकू से हमला – तीन आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में जेल भेजा गया



▪️ दुकान में घुसकर जान से मारने की नीयत से किया हमला
▪️ आरोपी जफर ने चाकू से हमला कर पहुंचाई चोट
▪️ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर


घटना का विवरण:
19 जुलाई 2025 की शाम करीब 6 बजे सोनिया गांधी नगर, खुर्सीपार भिलाई स्थित प्रिंस मेन्स सेलून में मोह. जफर, मनीष सिन्हा और कृष्णा राजभर पहुंचे।

तीनों ने एक राय होकर दुकान संचालक मोह. अफरान से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मोह. जफर ने अपने पास रखे लोहे के धारदार चाकू से हमला कर संचालक को घायल कर दिया।


पुलिस कार्रवाई:
प्रकरण में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 381/2025, धारा 109, 119(1), 3(5) बीएनएस25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला अजमानतीय पाए जाने पर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


गिरफ्तार आरोपी:

  1. मोह. जफर, उम्र 25 वर्ष, निवासी बैरागी मोहल्ला, पावर हाउस भिलाई
  2. मनीष सिन्हा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बैरागी मोहल्ला, इंदू टेक्निकल के सामने, भिलाई
  3. कृष्णा राजभर, उम्र 22 वर्ष, निवासी दुर्गा नगर, पानी टंकी के पास, थाना छावनी, भिलाई

इस कार्रवाई में थाना छावनी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही –
उप पुलिस अधीक्षक मोनिका पाण्डेय, उप निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले एवं आरक्षक विकास सिंह द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *