महासमुंद में पैरालिगल वालंटियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

महासमुंद। नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर ने गुमशुदा बच्चों और बच्चों के खिलाफ होने वाले अन्य अपराधों के लिए रिक्त आरक्षी केन्द्रों तथा लीगल एड क्लीनिकों में एक-एक पैरालिगल वालंटियर की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं इच्छुक अभ्यर्थी 21 जुलाई 2025 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं

पैरालिगल वालंटियर के कार्य और मानदेय का निर्धारण नालसा एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा किया जाएगा आवश्यक योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण, कंप्यूटर, मोबाइल और इंटरनेट का पर्याप्त ज्ञान होना और विधिक सेवा का कार्य करने की इच्छुक होना आवश्यक है

आरक्षी केंद्रों से संबंधित एवं उनके नजदीक के युवक-12वीं पास युवाओं समाज सेवी सेवा निवृत्त शासकीय कर्मचारी एवं विधि छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी

आवेदन पत्र जिला न्यायालय महासमुंद के शासकीय वेबसाइट httpsmahasamunddcourtsgovin से प्राप्त किया जा सकता है इच्छुक व्यक्ति 21 जुलाई 2025 के सायं 5 बजे तक अपना आवेदन रजिस्टर्ड डाक कोरियर या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जिला न्यायालय परिसर एडीआर भवन विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं

पैरालिगल वालंटियर के रिक्त 10 पदों के भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है [1]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *