उसलापुर स्टेशन पर पानी की बोतल में ओवरचार्जिंग, वेंडिंग स्टॉल सील

बिलासपुर। रेल यात्रियों से पानी की बोतल के लिए ओवरचार्जिंग करने वाले वेंडिंग स्टॉल पर रेलवे प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। उसलापुर रेलवे स्टेशन में 15 रुपए की पानी की बोतल 20 रुपए में बेची जा रही थी। शिकायत मिलने पर रेलवे की टीम ने जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।

जांच के बाद उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन करने वाले वेंडिंग स्टॉल को तत्काल सील कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यात्रियों से किसी भी तरह की ओवरचार्जिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *