गोकुल नगर में स्थापित होगा बायो गैस प्लांट


भिलाईनगर। जोन 02 वैशाली नगर वार्ड क्रं. 24 हाउसिंग बोर्ड 32 एकड़ रहवासी क्षेत्र में सिवरेज लाईन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय पहुंचे। जिससे बरसात एवं घरो से निकलने वाले पानी का निकासी आसानी से हो सके। आयुक्त ने निर्माण कार्य समय सीमा एवं कार्य की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए उपस्थित उपअभियंता एवं निर्माणकर्ता एजेंसी को निर्देशित किये। निगम क्षेत्रांतर्गत संचालित आटो टिप्पर से डोर-टू-डोर घरो, बाजारों, दुकानों से कचरा कलेक्शन का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था में सुधार लाने सभी आटो टिप्पर में बोरी के जगह अलग से एक ब्लाक बनाने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किये।


गोकुल नगर क्षेत्र में अव्यवस्थित बिखरे गोबर के सही उपयोग हेतु बायो गैस प्लांट की स्थापना किये जाने के संबंध में आयुक्त पाण्डेय, समाज सेवी गौ सेवक शिशिर तमोटिया एवं जोन आयुक्त के साथ निरीक्षण किये। श्री तमोटिया ने बताया कि मैं यह प्लांट स्वयं के व्यय से स्थापित कर संचालित करने के लिए इच्छुक हूॅ, इसको लगाने से शहर वासियों को बहुत सारे फायदे होगें, यह बायो गैस ’’पाईप नेच्युरल गैस’’ (पी.एन.जी.) है, यह घरेलू एल.पी.जी. ईंधन से हल्की होती है, जिसका हीट वैल्यू 6000 किलो कैलोरी/केजी होती है। इसके उपयोग से किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना नहीं होती है और स्वास्थ्य के अनुकुल है। जबकि एल.पी.जी. गैस वजन में अधिक होती है, जिसका हीट वैल्यू 13000 किलो कैलोरी/केजी होती है। इसके उपयोग से दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
गोकुल नगर में गौ पालन हेतु भूमि आबंटित किया गया था, जिसकी राशि आबंटितों द्वारा अब तक निगम कोष में जमा नहीं किया गया है। उन्हे राशि जमा करने नोटिस भी जारी किया गया है। आबंटित भूमि की राशि जमा नहीं करने पर निगम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी आबंटितो की होगी। भ्रमण के समय गौ पालको से इस संबंध में चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त येशा लहरे, कार्यपालन अभियंता अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता अर्पित बंजारे, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, सहायक उद्यान अधिकारी संजय शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *