आयुक्त ने अवैध निर्माण एवं जलभराव क्षेत्र का किया निरीक्षण



भिलाईनगर। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जोन क्रमांक 01 माडल टाउन में नव निर्मित डामरीकृत रोड एवं पूर्वनिर्मित सामुदायिक भवन निरीक्षण करने पहुंचे। वार्ड में डामरीकृत रोड निर्माण किया गया है, रोड किनारे मार्किंग के बाहर एक लेवल में रखने हेतु उप अभियंता को आदेशित किए, जिससे भविष्य में सड़क का किनारा खराब न हो। निर्मित सड़क के बीच नाली सफाई के लिए लोहे की जाली लगाया गया है, जिसमें स्लैब चेम्बर लगाकर ढकने के लिए कहा गया। ततपश्चात वार्ड 03 पार्षद हरिओम तिवारी के साथ पूर्व से निर्मित सामुदायिक भवन का मुआयना किया। भवन में लगाया गया टाईल्स टूट कर उखड़ गया है, जिसे बदलने एवं बिजली वायरिंग कराने उपस्थित अभियंताओं को निर्देशित किए।


आयुक्त पाण्डेय वार्ड क्रं. 12 न्यू आर्य नगर कोहका क्षेत्र का भ्रमण करने पहुंचे, वहां स्थित तालाब की साफ-सफाई कराने, बरसाती पानी से तालाब भरने को प्राथमिकता देने एवं टयूबवेल के माध्यम से तालाब न भरने निर्देशित किए। न्यू आर्य नगर क्षेत्र में कुछ दलालों द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग करवाकर मकान निर्माण करवाया गया है, जो मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। बिना भवन अनुज्ञा के मकान निर्माण कर लिया गया है, जिसे नोटिस जारी कर कार्यवाही करने जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला को निर्देशित किए। नागरिको से अनुरोध है कि दलालो के बहकावे में आकर प्लाट न खरीदे, दलाल फर्जी दस्तावेजों को दिखाकर नागरिको को फसाते हैं। प्लाट खरीदने से पहले पटवारी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एवं निगम के भवन अनुज्ञा व राजस्व विभाग से संपर्क कर लें। जब ज्ञात हो जाये कि प्लाटिंग में कॉलोनाइजर एक्ट का पूर्णतः पालन किया गया है और स्थल सही है तभी प्लाट खरीदें।


आर्य नगर में कच्ची सड़क पर बारिश के पानी का भराव हो गया है, जहां सड़क के किनारे नाली निर्माण के लिए निर्देशित किए, जिससे बारिश का पानी नाली के माध्यम से बाहर निकल जाए और पानी का भराव न हो। वहां से दीनदयाल कालोनी के समीप निर्माणाधीन नाला का निरीक्षण किए, कार्य में तकनीकी कमी पाये जाने के सम्बन्ध में एजेंसी को नोटिस देने निर्देशित किये । निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा, उप अभियंता बसंत साहू, चंदन निर्मल, जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *