
भिलाई । दिनांक 14.06.2025 को जिला पुलिस बल दुर्ग द्वारा पुलिस, सशस्त्र बल, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी एवं उनके परिवारजनों के लिए एक मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन अग्रसेन भवन, सेक्टर-6, भिलाई नगर में सुबह 08.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक किया जा रहा है।
इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में 16 से 30 चिकित्सा विशेषज्ञों की उपस्थिति में निःशुल्क क्लिनिक परामर्श, विभिन्न जाँचें एवं औषधि वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नेत्र एवं दंत चिकित्सा सहित कई विभागों की जाँच भी शिविर में की जाएगी।
इसके साथ ही यह शिविर एक बहु-सेवा सुविधा केन्द्र के रूप में भी कार्य करेगा, जिसमें निम्नलिखित सेवाएं दी जाएंगी:
- आयुष्मान कार्ड निर्माण
- आधार कार्ड अपडेट
- राशन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
- अन्य आवश्यक लायसेंस संबंधी कार्य
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक पुलिस बल के जवानों, सशस्त्र बलों और उनके परिजनों को सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।