ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाली महिला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, भेजी गई जेल

दुर्ग ।।थाना मोहन नगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में फरार चल रही महिला आरोपी चित्रा मनोज रहांगडाले उर्फ चित्रा ठाकुर, निवासी ईतवारी रेलवे स्टेशन के पास, थाना शांति नगर, नागपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।
इस मामले में पहले ही आरोपी देवेन्द्र विश्वकर्मा, करण रंगारी और सोहेल सोलंकी उर्फ राजा सोलंकी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस ने आरोपियों से कुल 2.5 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी अनुमानित कीमत 10,000 रुपये है, बरामद की थी।
साथ ही मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त 5,000 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई थी।
थाना मोहन नगर में दिनांक 25 मई 2025 को अपराध क्रमांक 222/2025 के तहत धारा 21 (क), 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान आरोपी चित्रा की संलिप्तता सामने आने के बाद से वह फरार चल रही थी।
नागपुर से गिरफ्तार कर लाई गई आरोपी को आज 09 जून 2025 को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
दुर्ग पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी व कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *