कवर्धा में दिनदहाड़े गला रेतकर अधेड़ की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल – दो दिन में दूसरी हत्या से ग्रामीण सहमे


कवर्धा (छत्तीसगढ़): पांडातराई थाना क्षेत्र के महली गांव में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। 40 वर्षीय रामगुलाल धुर्वे की उनके ही घर में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब रामगुलाल अपने घर में अकेले थे। आरोपी ने घर के आंगन में घुसकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हत्या की वजह अभी तक अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

पोड़ी के प्रभाटोला गांव में भी बुजुर्ग की हत्या, दो दिन में दो वारदातें

गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले पोड़ी क्षेत्र के प्रभाटोला गांव में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी। लगातार दो दिनों में हत्या की इन घटनाओं ने ग्रामीणों में डर और आक्रोश पैदा कर दिया है। साथ ही, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *