CG Weather Update:
रायपुर. राजधानी रायपुर समेत बस्तर और कई जिलों में शुक्रवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में फिर से बढ़ोतरी की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेशभर में तापमान 32°C से 36°C के बीच रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 38°C और पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 23°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने रायपुर, बस्तर, नारायणपुर, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कांकेर समेत कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
आज रायपुर में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने राजधानी में दिनभर आंशिक मेघमय आकाश और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। अगर आप घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो छतरी या रेनकोट जरूर साथ रखें।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में 2 से 4 डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है, जिससे गर्मी फिर से लौट सकती है।
CG Weather Update: रायपुर-बस्तर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत
समाचार विवरण: