
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की 61वीं पुण्यतिथि के अवसर पर नेहरु नगर सुबह 9:30 बजे, सुपेला बाजार10:00 बजे, जवाहर लाल नेहरु हॉस्पिटल सेक्टर-9 10:30 बजे और नेहरु चौक कैम्प-1,11:00 बजे आदमकद पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर दो मिनट की श्रदांजलि अर्पित की बदरूदीन कुरैशी जी ने अपने उद्बोधन में कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक थे, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता के बाद एक नई दिशा दी। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देकर भारत को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई और 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।नेहरू जी का जीवन राष्ट्र सेवा और समाज सुधार के लिए समर्पित था। वे भारतीय स्वतंत्रता के न केवल एक योद्धा थे, बल्कि आज़ाद भारत के निर्माता भी थे। उनका मानना था कि बच्चों और युवाओं का विकास ही देश की प्रगति का मार्ग है।उनकी दूरदृष्टि ने भारत को आधुनिकता की ओर बढ़ाया। नेहरू जी का जीवन त्याग, समर्पण और प्रगति का प्रतीक है, जो हमें अपने सपनों के भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उनका योगदान हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा नेहरू के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी पहचान बनाई और उच्च स्थान पर खड़ा हुआ। उनकी स्मृति को सदैव नमन करते हुए हम उन्हें एक महान योद्धा और देशभक्त के रूप में याद करते हैं। कार्यक्रम मे मुकेश चंद्राकर (अध्यक्ष शहर काँग्रेस कमिटी) ,बृजमोहन सिंह(पूर्व उपाध्यक्ष), सिजु एन्थोनी,जावेद खान , बी के राव,सुश्री.नीता लोधी ,उधोप्रताप सिंह,नजमुन्नीनिशा, दिनेश गुप्ता दुर्गाप्रसाद, जोहन सिन्हा ,कीर्ति सिंह ,शेख अकरम फैयाज़ दीदार ,मेरिक सिंह,अब्दुल माजिद ,आनंद डोंगरे ,राम भवन शर्मा , जी डी राजू , दुर्गेश ताम्रकार, शमशेर सिद्दकी दनेश्वरी साहू,नन्द कुमार कश्यप,रमा विश्वकर्मा,लाल चंद्र वर्मा (पार्षद),केशव चौबे (पार्षद),इंदिरा वर्मा,मो राफिक,सुमन सिन्हा,विनोद यादव, नरसिंहनाथ,शमशेर कुरैशी विणा देशलहरे,समर वीरसिंह,हिराशंकर साहू,मो. इसराईल खान रजासिद्दकी,अजय शिवरकर ,सरसीज धोपे,आरकोति,मेमूक सिंह उपस्थित थे।