
सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – कबीरधाम जिले के कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले में खनिज के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई जारी है ।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर को ग्राम खेलटुकरी, तहसील कुण्डा से अवैध रेत भंडारण की शिकायत फोन के माध्यम से प्राप्त हुई शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार पंडरिया संजय मोध्या एवं नायब तहसीलदार कुण्डा नेहा उके को मौके पर जांच के लिए भेजा गया जांच में ग्रामवासियों की सूचना के अनुसार विजय शुक्ला निवासी माकरी द्वारा बिना अनुमति के 1041 घन मीटर रेत का अवैध उत्खनन कर हाफ नदी से भंडारण किया गया पाया गया मौके पर ही उक्त रेत जब्त कर ग्राम पंचायत खेलटुकरी के सुपुर्द कर दिया गया।
भले ही आज उक्त रेत को जप्त कर आज अधिकारी अपनी पीठ थपथपाते हुए नजर आ रहे है परन्तु अभी भी जिले में खनिज के अनेकों ठेकेदार बैठे है जो लगातार राजस्व को चुना लगने से बाज नहीं आ रहे है।
