
धमधा । धमधा पुलिस की कार्रवाई में एक साल से फरार शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
दिनांक 11/01/2023 को मुखबिर की सूचना पर धमधा पुलिस और क्राइम टीम ने नाकाबंदी कर एक ट्रक (टाटा 12 चक्का क्रमांक CG 07 BW 3630), टाटा सफारी (क्रमांक CG 07 AD 7300) और डटसन गो प्लस (क्रमांक MP 09 WF 2516) को पकड़ा।
इन वाहनों में कुल 530 कार्टून अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब (प्रत्येक कार्टून में 50 सीलबंद पौव्वा, 180 एमएल प्रति पौव्वा) पाई गई। कुल 4770 बल्क लीटर शराब जिसकी कीमत करीब 28,35,500 रुपये आंकी गई।
ट्रक (कीमत 15,00,000 रुपये) और डटसन गो प्लस में लदी 10 पेटी शराब (कीमत 53,500 रुपये) तथा वाहन (कीमत 5,00,000 रुपये) समेत कुल 43,35,500 रुपये का माल जब्त किया गया।
घटना के दिन टाटा सफारी का चालक फरार हो गया था, जो लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ था। दिनांक 23/05/2025 को आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गब्बर सिंह (उम्र 28 वर्ष, निवासी क्वार्टर नंबर 33, सेक्टर 2, भिलाई, थाना भिलाई भट्टी, जिला दुर्ग) को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक युवराज साहू (थाना प्रभारी धमधा), उपनिरीक्षक राम पेड्रो, प्रधान आरक्षक छोटे लाल यादव, आरक्षक प्रशांत कुमार साहू, आरक्षक जितेंद्र धीवर और आरक्षक आलोक जेना की सराहनीय भूमिका रही।
