जयंती नगर में देह व्यापार रैकेट का खुलासा, मकान मालकिन सहित तीन गिरफ्तार


दुर्ग । आज दिनांक 23.05.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि जयंती नगर, मोहन नगर स्थित एक मकान में मकान मालकिन द्वारा अवैध धन लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से देह व्यापार कराया जा रहा है।

प्राप्त सूचना के आधार पर विधिवत टीम गठित कर प्वाइंटर नियुक्त करते हुए जयंती नगर स्थित मकान में दबिश दी गई। मौके पर मकान मालकिन शशि उपाध्याय (उम्र 63 वर्ष) की नियमानुसार तलाशी लेने पर आपत्तिजनक सामग्री, नगद राशि 12,000/- रुपये, एक मोबाइल फोन एवं 500-500 रुपये के दो चिन्हित नोट बरामद किए गए।

मकान के भीतर तलाशी लेने पर दो ग्राहक—जसप्रीत सिंह (उम्र 33 वर्ष, संतराबाड़ी, दुर्ग) एवं लखन सिंह (उम्र 32 वर्ष, जयंती नगर, मोहन नगर)—मौजूद पाए गए, जिनकी तलाशी में भी नगदी व आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर विधिवत जप्त की गई।

पूछताछ के दौरान शशि उपाध्याय ने अवैध रूप से देह व्यापार कराए जाने की बात स्वीकार की। आरोपियों का कृत्य अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5, 7 के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, थाना प्रभारी मोहन नगर, महिला पुलिसकर्मी एवं अन्य स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. शशि उपाध्याय, उम्र 63 वर्ष, निवासी जयंती नगर, मोहन नगर
  2. जसप्रीत सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी संतराबाड़ी, दुर्ग
  3. लखन सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी जयंती नगर, मोहन नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *