
दुर्ग । दुर्ग शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी धीरज निर्मलकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव नगर दुर्ग निवासी निखिल ठाकुर (उम्र 19) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे आरोपी धीरज निर्मलकर ने उसके साथी उत्सव कसेर से मोबाइल के बदले 2000 रुपये की मांग की। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने निखिल और उत्सव को मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर लोहे के धारदार बटनदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।
इस घटना पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 241/25, धारा 296, 351(3), 115(3), 118(1)BNS, और 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक ममता अली शर्मा, मोहन लाल साहू, चेतन साहू, केशव कुमार और शरद सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:
धीरज निर्मलकर