
दुर्ग । दुर्ग शहर के गंजपारा स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एक स्कूटी की डिक्की से 18 लाख रुपये की उठाईगिरी का मामला सामने आया है। आरोपी ने बड़ी शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया।
व्यापारी नमन चांडक बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे। जब वह अपनी स्कूटी लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने खड़ी कर अंदर गए, तभी आरोपी ने मौका देखकर स्कूटी की डिक्की से पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया और एक जूपिटर मोपेड से फरार हो गया।
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक चोर दिखाई दे रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।