प्रशासनिक व्यवस्था के तहत दुर्ग जिले में 53 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर



दुर्ग, 18 मई। प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा जिले के कुल 53 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

इस सूची में 11 सहायक उप निरीक्षक, 9 प्रधान आरक्षक एवं 33 आरक्षक शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।

आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना में आमद देना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *