थाना सुपेला में लंबित अपराधों की समीक्षा, 7 दिन में निराकरण के निर्देश

दुर्ग । 15 मई 2025 को थाना सुपेला में विवेचकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित अपराधों का बिंदुवार विस्तृत मूल्यांकन किया गया। धोखाधड़ी और ठगी (धारा 420 भादवि) से संबंधित मामलों के निराकरण के लिए विवेचकों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

शरीर और संपत्ति से जुड़े अपराधों के समाधान के लिए भी निर्देश प्रदान किए गए। नए कानून बीएनएस के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों को 60 और 90 दिनों के भीतर निपटाने के निर्देश दिए गए।

थाने में संधारित समस्त रिकॉर्ड को एक सप्ताह के भीतर अद्यतन करने का आदेश दिया गया। लंबित अपराधों के निराकरण के लिए विवेचकों को 7 दिन का समय देते हुए, अगली समीक्षा बैठक तक अधिकतम मामलों के निपटारे के निर्देश जारी किए गए।

बैठक में रीडर प्रथम, स्टेनो, थाना प्रभारी और सभी विवेचक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *