
दुर्ग । ।विगत दो दिनों में जिले में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत उतई में 3, जामुल में 2, कुम्हारी में 2, तथा पद्मनाभपुर, भिलाई भट्टी एवं नेवई में एक-एक आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।