ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान: यात्री ढो रहे 89 मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई, 158 चालकों से भरवाया सहमति पत्र



दुर्ग । “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत दो दिनों में 89 ऐसे मालवाहक वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 39/192 (1), 66/192 (1) के अंतर्गत कार्रवाई की गई, जो अवैध रूप से सवारी ढो रहे थे।

इन मामलों में संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की अनुशंसा करते हुए परिवहन विभाग को पत्र भी भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त 158 मालवाहक वाहन चालकों से यह सहमति पत्र भरवाया गया कि वे भविष्य में अपने वाहनों में सवारी नहीं बैठाएंगे।

अपील:
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सभी मालवाहक चालकों से अपील की गई है कि वे अपनी निजी लाभ के लिए लोगों की जान जोखिम में न डालें। मालवाहक वाहन केवल माल ढुलाई के लिए होते हैं, सवारी परिवहन के लिए नहीं। भविष्य में इस प्रकार के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *