
भिलाई । दिनांक 09/05/2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एवेन्यु रोड, पावर हाउस, भिलाई में होंडा शोरूम के पीछे एक महिला नीले रंग के एक्टिवा क्रमांक GC07 CH 2876 में गांजा रखकर बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रही है। इस सूचना पर छावनी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई और महिला को मौके पर पकड़ा गया।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम अकुला मीना उर्फ कर्री उर्फ सुनीता, निवासी सड़क 11, जोन 01, कैनाल रोड, परशुराम चौक के पास, छावनी बताया। उसके कब्जे से 1.200 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग ₹10,000) एवं एक नीले रंग का एक्टिवा क्रमांक GC07 CH 2876 (कीमत लगभग ₹50,000) कुल जुमला कीमत ₹60,000 विधिवत बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना छावनी में अपराध क्रमांक 207/25 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, थाना प्रभारी छावनी, सउनि विनय कुमार रजक, प्रधान आरक्षक उमेश गंगराले, आरक्षक नितिन सिंह एवं तालेन्द्र चन्द्राकर की विशेष भूमिका रही।
गिरफ्तार महिला आरोपी:
अकुला मीना उर्फ कर्री उर्फ सुनीता
निवासी – सड़क 11, जोन 01, कैनाल रोड, परशुराम चौक के पास, छावनी