
दुर्ग । सुपेला थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर स्थित सूरज किराना स्टोर के पास आज सुबह एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से चापड़ से हमला किया गया। रोहित तिवारी और सूरज साहनी ने षड्यंत्रपूर्वक राहुल नामक युवक पर प्राणघातक वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
प्रकरण में पीड़ित के परिजन की शिकायत पर सुपेला थाना में अपराध क्रमांक 495/2025, धारा 109(1), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
- सूरज साहनी (26 वर्ष), निवासी भीमनगर, सुपेला
- रोहित तिवारी (38 वर्ष), निवासी शंकर चौक, भीमनगर, सुपेला
