
दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। जिले में आपराधिक गतिविधियों को लेकर पुलिस ने पाकिस्तानियों की पता तलाश शुरू कर दी है। रविवार तड़के दुर्ग पुलिस ने तीन अलग-अलग एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की।
तीन अलग-अलग टीमों ने की रेड
दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर दुर्ग पुलिस के तीन एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, अभिषेक झा और पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीम बनाई गई थी। सभी अधिकारियों ने सुबह तड़के साढ़ 4 बजे पूरे पुलिस बल के साथ रेड की कार्रवाई की।
मुस्लिम बाहुल्य स्लम क्षेत्र में छापेमारी
एएसपी अभिषेक झा ने दुर्ग में मोहन नगर थाना अंतर्गत उरला क्षेत्र स्थित बॉम्बे आवास में छापामार कार्रवाई की। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने भिलाई तीन थाना अंतर्गत हथखोज क्षेत्र में और एएसपी पद्मश्री तंवर ने सुपेला थाना अंतर्गत सुपेला मस्जिद के पीछे वाले हिस्से में छापेमारी की। पुलिस को आशंका है कि यहां कई मुस्लिम लोगों की सगे संबंधी पाकिस्तान में रहते हैं, इसलिए वो लोग यहां रहते हुए मिल सकते हैं।