जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला: रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि


रायपुर । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल डेका ने श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय मिरानिया के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और अंतिम यात्रा में कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

राज्यपाल डेका ने मिरानिया के घर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनकी सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाया।

कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी। आतंकी हमले को लेकर शहर में आक्रोश है। सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे चिपका दिए गए हैं और आतंकियों की तस्वीरें लगा दी गई हैं, जिन पर से लोग गुजर रहे हैं, थूक रहे हैं और गाली दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना मुंबई दौरा रद्द कर दिया और रायपुर पहुंचकर मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल हुए। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अपना मुंबई दौरा रद्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *