बस्तर में मेंद्रीघूमर वाटरफॉल में हादसा: 2 पर्यटक 100 फीट नीचे गिरे, दोनों की मौत


बस्तर जिले के फेमस टूरिस्ट स्पॉट मेंद्रीघूमर वाटरफॉल में एक बड़ा हादसा हुआ है। दो पर्यटक लगभग 100 फीट नीचे खाई में गिर गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। यह घटना लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र की है।

घटना की जानकारी
पर्यटन समिति ने मंगलवार की देर शाम मेंद्रीघूमर वाटरफॉल के पास एक अज्ञात वाहन देखी थी। जब आस-पास देखा गया, तो कोई पर्यटक नजर नहीं आया। शक होने पर जब खाई के नीचे तलाशी ली गई, तो 2 लोगों की बॉडी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस जांच
एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की बॉडी को रिकवर कर लिया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है कि यह हादसा है या फिर सुसाइड। अभी तक दोनों पर्यटकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *