
रायपुर । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कई मंत्री, विधायक और सांसद मौजूद रहेंगे।
नए पदाधिकारी
नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सतीश थैरानी पदभार ग्रहण करेंगे। उनके साथ महामंत्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष निकेश भरडिया भी शपथ लेंगे। इन सभी पदाधिकारियों को व्यापारियों की ओर से भारी समर्थन मिला था।
व्यापारिक नीतियों में नए बदलाव की उम्मीद
नए नेतृत्व के साथ व्यापारी वर्ग को चेम्बर ऑफ कॉमर्स से कई नई पहलों और व्यापारिक हितों को लेकर सकारात्मक कदमों की उम्मीद है। सतीश थैरानी के नेतृत्व में संगठन के सक्रिय और प्रभावशाली कार्यकाल की उम्मीद की जा रही है।