
आंध्र प्रदेश । आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया । संबलपुर से नांदेड़ जा रही नागावली एक्सप्रेस (20810) के दो डिब्बे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए । यह घटना तब हुई जब ट्रेन सुबह करीब 11:40 बजे विशाखापत्तनम से रवाना हुई थी ।
राहत की बात यह रही कि ट्रेन की गति धीमी होने के कारण कोई यात्री घायल नहीं हुआ । घटना विजयनगरम रेलवे स्टेशन के पास वेंकट लक्ष्मी थिएटर जंक्शन पर हुई, जहां ट्रेन के आखिरी दो डिब्बे पटरी से उतर गए ।
रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित डिब्बों को हटाया और बाकी ट्रेन को सुरक्षित आगे भेज दिया [1]। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे यात्रियों और रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली ।
गौरतलब है कि हाल ही में 30 मार्च को ओडिशा के चौद्वार में भी कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए थे । इस दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे ।
