निगम भिलाई के 5 कर्मचारियों को दी गई ससम्मान बिदाई


भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 5 कर्मचारियों को ससम्मान बिदाई दी गई। मुख्य कार्यालय सभागार में आज निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किये। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा किए। उन्होने कहा हम सब पूर्व साडा के समय से विभिन्न विभागो में कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किए। हम सबको गर्व है अपनी क्षमता के अनुसार कार्य किए।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर नगर निगम भिलाई में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियो का सेवानिवृत्त होने से पहले जीपीएस, सीपीएफ, एमपीएस, परिवार कल्याण समूह, बीमा, एलआईसी की राशि सेवानिवृत्त कर्मचारियो के खाते में फरवरी माह तक का चला गया है। निगम से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी सहायक ग्रेड-03 श्री लक्ष्मण सिंह, पम्प सहायक श्रीमती शशिकांता तोमर, सफाई कामगार श्री दीपक कुमार देवांगन, श्री के. पदन्ना एवं श्री डी. मुसलैया जो निगम के अलग-अलग विभागों में कार्य कर रहे थे। इन सभी कर्मचारियों को निगम प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। आयुक्त श्री पाण्डेय ने उपस्थित कर्मचारियो से कहा कि सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियो का कार्य संतोषप्रद रहा है। उन्हे बिदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकानाएं प्रदान की।
आज बिदाई समारोह के दौरान भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी हरविंद सिंह रैकी बिदाई समारोह में उपस्थित हुए उन्होने बताया नगर निगम भिलाई का बिदाई समारोह बहुत ही अच्छा है। निगम आयुक्त स्वयं आकर अपने कर्मचारियो को बिदा कर रहे और कहे भविष्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी होगी तो आयुक्त से सीधे आकर संपर्क कर सकते है। भिलाई स्टील प्लांट में यह प्रथा नहीं है।
बिदाई कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर गंवई, युनियन के पदाधिकारी, पूर्व सेवा निवृत्त कर्मचारी, जोन के अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *