
बीजापुर । बीजापुर और भोपालपट्टनम के बीच गोरला नाले के पास नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया। नक्सलियों ने भोपालपट्टनम नेशनल हाईवे पर जवानों के पिकअप वाहन को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया और फायरिंग भी की। कुछ जवानों के घायल होने की खबर है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल के लिए बैकअप पार्टी रवाना कर दी गई है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।