चोरी के 10 किलो कॉपर वायर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पाटन । थाना पाटन दिनांक 23/03/2025 को पुलिस ने चोरी के 10 किलो कॉपर वायर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है अपराध क्रमांक 32/2025 धारा 303(2) 317 (2) 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है

आरोपी के नाम

  1. मनोहर मारकंडे पिता विदेशी मारकंडे उम्र 38 वर्ष निवासी करहीडीह थाना नंदिनी जिला दुर्ग हाल भाठागांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर
  2. देवेंद्र देवांगन पिता स्वर्गीय पुनीत राम देवांगन उम्र 30 वर्ष निवासी आदर्श नगर मठपारा थाना टिकरापारा जिला रायपुर

घटना का विवरण

दिनांक 31/01/2025 को प्रार्थी मोहनलाल जांगड़े पिता स्वर्गीय सुकालु राम जांगड़े उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम सिकोला थाना पाटन जिला दुर्ग ने पाटन थाना आकर चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसमें बताया कि दिनांक 30 और 31 जनवरी 2025 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने ग्राम सिकोला खार में स्थित खेत में पानी पिलाने के लिए लगे पंप के केबल वायर को काटकर कॉपर तार निकाल लिया और साथ ही सब्बल व ड्रम जिसकी कीमत 4500 रुपए थी चोरी कर ले गए इस शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी

थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक अनिल कुमार साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा दिनांक 22/03/2025 को ग्राम गश्त पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम रूही में एक मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 पीएल 4279 को रात में रोककर चेक किया गया जांच के दौरान मोटरसाइकिल की डिग्गी में हथौड़ी पेचकस और आरी पत्ती रखी हुई मिली संदेह होने पर आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान आरोपी ने अमलेश्वर पाटन क्षेत्र के कुरूदडीह झीट अहिवारा कापसी भाठागांव मोहया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में लगे केबल वायर की रेकी कर काटकर चोरी करने की बात कबूल की साथ ही दिनांक 30 और 31 जनवरी 2025 की रात ग्राम सिकोला सोनपुर रोड किनारे 4-5 बोरवेल में लगे केबल वायर को काटकर चोरी करने और चोरी किया गया कॉपर तार रायपुर के गोलबाजार में व्यापारी देवेंद्र देवांगन को बेचने की बात स्वीकार की

आरोपी के पास से मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 पीएल 4279 जिसकी कीमत 50,000 रुपए है कटर पेंचकस आरी पत्ती और कॉपर तार बिक्री की नगद रकम 500 रुपए जब्त की गई व्यापारी आरोपी देवेंद्र देवांगन से पूछताछ करने पर उसने आरोपी मनोहर मारकंडे से 4-5 बार पुरानी तांबा पीतल खरीदने की बात कबूल की उसकी दुकान से 10 किलो पुराना तांबा जिसकी कीमत 6000 रुपए है जब्त किया गया कुल 56,500 रुपए की सामग्री जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *