बस्तर में नौकरी का सुनहरा अवसर, 10वीं और 12वीं पास युवक-युवतियों के लिए निजी फर्म में 150 पदों पर सीधी भर्ती।

प्लेसमेंट कैंप का आयोजन:
बस्तर । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 10 मार्च की सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होगा। एक निजी प्राइवेट फर्म नियोजक के कुल 150 में पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

योग्यता और वेतन:
बीमा सखी महिला के लिए कम से कम 10वीं एवं एलआईसी एजेंट के लिए 12वीं पास योग्यता मांगी गई है। बीमा सखी के लिए मासिक वेतन 7000 और इन्सेंटिव रहेगा। वहीं एलआईसी एजेंट कमीशन के आधार पर रहेंगे। इनका कार्यक्षेत्र जगदलपुर होगा।

आवेदन कैसे करें:
जो भी बेरोजगार युवक-युवती इच्छुक हैं, वे 10 मार्च को निर्धारित स्थल में अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज की मूल प्रतियां, एक सेट छाया प्रतियां, एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *