उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री शर्मा भिलाई नगर/दुर्ग आएंगे

दुर्ग । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा 01 मार्च 2025 को भिलाई नगर/दुर्ग आएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा 01 मार्च 2025 को रायपुर से प्रातः 09 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर पहुंचेंगे और यहां आयोजित वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। गृह मंत्री श्री शर्मा प्रातः 10.30 बजे कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई से कार द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 10.45 बजे नगर निगम परिसर दुर्ग पहुंचेंगे और यहां आयोजित नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शर्मा दोपहर 12 बजे नगर निगम परिसर दुर्ग से कार द्वारा सहसपुर लोहारा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *