महाशिवरात्रि पर्व पर पिपरिया पुलिस ने किया भंडारा प्रसाद वितरण

सत्येन्द्र बडघरे कवर्धा – कबीरधाम जिले के थाना पिपरिया में महाशिवरात्रि पर्व पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें अंचल के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

ज्ञात हो कि थाना परिसर में सैकड़ों वर्ष पुरानी एक शिव मंदिर है जहां लोगों के द्वारा पूजन किया जाता है इसी कड़ी में थाना परिसर के शिवालय में भी आज शिवरात्रि धूमधाम व आस्था के साथ मनाई गई ,यहां पूरा थाना स्टाफ आज भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन रहा। सुबह से हवन, पूजन के बाद दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें प्रसाद पाने श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ रही उक्त कार्यक्रम में थाना प्रभारी पिपरिया कमलाकांत शुक्ला सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *