छत्तीसगढ़ में एनआईए की बड़ी कार्रवाई: मोहला-मानपुर जिले में नक्सली समर्थकों के घरों पर छापेमारी

रायपुर । रायपुर में सोमवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मोहला-मानपुर जिले के आधा दर्जन गांव में छापेमारी की। यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता बिरजू तारम की नक्सल हत्या के मामले की छानबीन के लिए की गई है ¹।

एनआईए की छह अलग-अलग टीम ने मानपुर, सरखेड़ा और बसेली के अलावा कुछ गांव में नक्सली समर्थकों और उनके शुभचिंतकों के घरों को खंगाला है। बताया जा रहा है कि मानपुर में एनआईए की टीम ने बृजेश सिंह नामक एक सरकारी शिक्षक के घर में भी धावा बोला।

विधानसभा चुनाव के दौरान 20 अक्टूबर 2023 को नक्सलियों ने बिरजू तारम को उसके पैतृक ग्राम सरखेड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले को भाजपा ने राजनीतिक रूप से खूब भुनाया था ²।

विधानसभा चुनाव के डेढ़ साल बाद एनआईए ने घोर नक्सल क्षेत्रों में दबिश देकर इस हत्याकांड में शामिल सहयोगियों की पतासाजी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टीम रविवार दोपहर बाद राजनांदगांव पहुंच गई थी। सोमवार तडक़े टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *