जशपुर: कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस की जीत, विनयशील ने भाजपा प्रत्याशी को 81 मतों से हराया

जशपुर । जशपुर के कुनकुरी नगर पंचायत में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के विनयशील ने भाजपा प्रत्याशी सुदबल राम यादव को 81 मतों से हराकर जीत हासिल की है। यह जीत कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है, खासकर तब जब भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रही है।

कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के विनयशील का मुकाबला भाजपा के सुदबल राम यादव से था। सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतों की गणना में दोनों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन अंत में कांग्रेस के विनयशील ने जीत हासिल की।

भाजपा प्रत्याशी ने रिकाउंटिंग की मांग की, जिस पर फिर से हुई मतों की गणना के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की। वार्डों की बात करें तो यहां भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जहां पर 15 में से आठ वार्डों में भाजपा ने तो सात वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *