
दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में तालपुरी बी ब्लॉक के पारिजात कॉलोनी में अवैध रूप से रहने वाले किराएदारों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में और पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने 150 से अधिक जवानों, 15 निरीक्षकों और 10 राजपत्रित अधिकारियों की 6 टीमें शामिल कीं। जाँच के दौरान, पुलिस ने हुक्का, नशीली पदार्थ, चाकू, संदिग्ध गाड़ियाँ और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।

इसके अलावा, पुलिस ने 32 लोगों को जो कि किराए में बिना वैध आईडी प्रूफ के थे, उनको थाने में लाकर पूछताछ की और उनके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया।

दुर्ग पुलिस ने सभी किराएदारों से अपील की है कि वे अपने किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन कराएं और बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराए पर घर देने से बचें।

