
दुर्ग । दुर्ग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 साल पुराने सड़क दुर्घटना के आरोपी मोगी श्रीनू को महासमुंद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोगी श्रीनू ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से एक आरक्षक की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिससे आरक्षक की मौत हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि घटना दिनांक 06/10/2021 को रात्रि लगभग 11:00 बजे एसबीआई चौक सेक्टर 1 के सामने सेंट्रल एवेन्यू रोड सेक्टर 3 भिलाई में हुई थी। आरोपी मोगी श्रीनू घटना के बाद से फरार था और लगातार अपना स्थान बदल रहा था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोगी श्रीनू को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई थी, जिसने आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। आरोपी मोगी श्रीनू को विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना भिलाई भट्टी के निरीक्षक राजेश साहू, प्र.आर. किशोर पॉल, आरक्षक जी.जगमोहन एवं ACCU के आरक्षक अनूप शर्मा, जुगनू सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।