छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित: जानें कब होगी वोटिंग और कब आएंगे परिणाम

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने अलग-अलग जिलों के लिए प्रेक्षकों की नियुक्ति की है।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक चलेगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग 11 फरवरी को होगी और परिणाम 15 फरवरी को घोषित होंगे।

इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराए जाएंगे। वहीं, पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी होगी।

पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे, जिनकी तारीखें 17, 20 और 23 फरवरी हैं। इसके नतीजे 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

इस बार छत्तीसगढ़ के 10 प्रमुख नगर निगमों में चुनाव होंगे, जिनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *