
बिलासपुर । बिलासपुर में एक बड़ा ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें हाईकोर्ट के एडिशनल एडवोकेट जनरल सुनील काले और डिप्टी एडवोकेट जनरल विनय पाण्डेय ठगी के शिकार हुए हैं। यह ठगी प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान रूम बुकिंग के नाम पर हुई है।
चकरभाठा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। डिप्टी एडवोकेट जनरल के पीए ने चकरभाठा थाने में ठगी की सूचना दी है।